• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

रितिक के समर्थन में उतरीं सुजैन

Posted on: Thu, 28, Apr 2016 1:43 PM (IST)
रितिक के समर्थन में उतरीं सुजैन

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रानौत के साथ लड़ाई के मामले में अब सुजैन खान अपने पूर्व पति रितिक रोशन के समर्थन में आगे आई हैं। सुजैन का कहना है कि वह ऑनलाइन तस्वीर, जिसमें रितिक कंगना का आलिंगन करते दिख रहे हैं, फोटोशॉप में बनायी गई है। सुजैन 2014 में रितिक से अलग हो गयी थीं। दम्पती के दो बच्चे हैं। आंतरिक साज-सज्जा करने वाली सुजैन पिछले दो माह से सुखिर्यों का हिस्सा बने रितिक कंगना विवाद पर चुप्पी साधे हुए थीं, लेकिन आज उन्होंने रितिक का पक्ष रखने के लिए ट्विटर पर लिखा।

उन्होंने लिखा, ‘इस तस्वीर के साथ छेडछाड़ की गयी है और झूठी कहानियों में बहुत वजन होता है। मैं इस मामले में रितिक का समर्थन करती हूं।’ उन्होंने इसके साथ ही रितिक के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह और रितिक उसी पार्टी में एक दूसरे को गले लगाए हुए हैं। इस तस्वीर में कंगना और रितिक गले मिलते हुये दिख रहे हैं। कंगना की ओर से रितिक को किये गये ईमेल के मुंबई डेली में प्रकाशन के बाद यह तस्वीर सामने आयी है। इस मामले में शनिवार को रितिक की ओर से रपट लिखाये जाने के बाद कंगना से अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

madhyam pinjab kesri




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।