• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मताधिकार छीनना चाहती है भाजपा- महेन्द्र श्रीवास्तव

Posted on: Sun, 05, May 2024 3:32 PM (IST)
मताधिकार छीनना चाहती है भाजपा- महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती, 05 मई। कांग्रेस पार्टी सूचना का अधिकार विभाग की जिला उपाध्यक्ष मंजू पाण्डेय की अध्यक्षता में पार्टी दफ्तर पर बैठक हुई जिसमे विभाग के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस सरकार ने जनता को सूचना का अधिकार देकर उसके हाथों में सबसे बड़ा हथियार दिया था।

इसी के दम पर एक आम आदमी भी बड़े से बड़े अफसर से जरूरी जानकारियां प्राप्त करता है। भाजपा सरकार ने निछले 10 सालों में सूचना के अधिकार की कमर तोड़ने का प्रयास किया है। सरकार की ढिलाई के चलते अफसर भी लापरवाह हुये हैं और सूचनायें न देनी पड़े इसके लिये तरह तरह की बहानेबाजी सामने आती है। महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो सूचना का अधिकार सख्ती से लागू होगा और अफसरों की जवाबदेही तय होगी। उन्होने कहा भारत निर्वाचन आयोग फ्री एण्ड फयेर इलेक्शन कराने में नाकाम है। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास मे पहली बार देखा जा रहा है कि प्रत्याशियों को लालच, धमकी, जांच का डर दिखाकर उनका परचा वापस कराया जा रहा है।

प्रत्याशियों को निर्विरोध जिताकर मतदाताओं से उनके मताधिकार छीने जा रहे हैं। राहुल गांधी लगातार देशवासियों से लोकतंत्र बचाने की गुहार लगा रहे हैं। इसके लिये जनता को खुद आग आना होगा। वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेन्द्र मिश्रा ने कहा भाजपा का 80 फीसदी वादा जुमला साबित हुआ और कांग्रेस ने जो कहा उसे करके नजीर पेश किया है। जनता को तय करना है झूठ के साथ है या सच्चाई के साथ। बैठक का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गंगा प्रसाद मिश्रा ने किया। रीता साहनी, रामकेश, मो. अतहर, सदाउल्लाह, सुशील श्रीवास्तव, राममोहन मिश्र, कलीम खान. श्रीचंद, सुनील कुमार सोनी, हसीना खातून, पूनम, अनीता, मीराख् राधिका, कुमकुम, मालती, प्रीती, सोनगुना, रामउजागिर, रज्जाक अहमद, दीनमोहम्मद, राजिया की उपस्थिति रही।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।