• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा, विश्व हिन्दू महासंघ ने कसी कमर

Posted on: Fri, 05, Apr 2024 10:41 PM (IST)
सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा, विश्व हिन्दू महासंघ ने कसी कमर

बस्ती। शुक्रवार को विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये हर स्तर पर पहल किया जायेगा।

कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हिन्दू अस्मिता की रक्षा और सनातन परम्परा को मजबूती देने के लिये सर्वाधिक कार्य किया है। अयोध्या, काशी, मथुरा मे सरकार ने सर्वाधिक कार्य किया। बस्ती लोकसभा 61 में घोषित प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में महासंघ पदाधिकारी पूरी ताकत झोंक देंगे। बैठक में विधानसभावार दायित्वों का वितरण किया गया। कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने प्रदेश के सभी 80 सीटों पर भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया है। बैठक में मुख्य रूप से बिंदु गोपाल त्रिपाठी, राघवेंद्र मौर्या, राम जी, अनिल कुमार, रणवीर सिंह, महेंद्र कुमार शर्मा, दिवाकर चौधरी, प्रेमचंद गौड़, रामचन्द्र चौधरी, गंगाराम चौधरी, भानु गुप्ता,राजेश कुमार विधायक, विशाल सिंह, राम मूरत शर्मा, कृष्ण मुरारी, राहुल श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं भव्य युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन रेडक्रास दिवस के पर डीएम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साझा की खुशियां Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़