• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सांसद की भतीजी को छेड़ता था दरोगा, विधायक ने थाने में दिया धरना

Posted on: Sun, 31, Mar 2024 9:30 AM (IST)
सांसद की भतीजी को छेड़ता था दरोगा, विधायक ने थाने में दिया धरना

यूपी डेस्कः लखीमपुर खीरी में एक महिला ने अपने ही मकान में किराए पर रहने वाले दरोगा पर छेड़छाड़ व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। महिला ने दरोगा से परेशान होकर सदर विधायक और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देर रात कोतवाली सदर में धरना प्रदर्शन किया। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। आरोप है कि दरोगा ने पति के साथ भी अभद्रता की। पति को भी मारा पीटा है। जिसके सबूत उसके पास मौजूद हैं, मगर दरोगा पर अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। सदर कोतवाली के मोहल्ला काशी नगर की एक महिला ने एक दरोगा औऱ उनके परिवार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। महिला ने दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि दरोगा महिला के मकान में किराए पर रहता है। एक बार नहीं अनेक बार दरोगा अभद्रता कर चुका है।

आज शराब के नशे में दरोगा ने हद पार कर दी। इसी से आहत होकर उसने कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। सीओ ने दरोगा के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो धरना समाप्त हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर सांसद राजेश वर्मा की भतीजी ने दरोगा अभय मिश्रा पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। देर रात अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में धरने पर बैठे सदर विधायक योगेश वर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की घटना से सरकार बदनाम हो रही है और लोगों का भरोसा कम हो रहा है। भाजपा सांसद की भतीजी का आरोप किराए पर रहने वाले दरोगा अभय मिश्रा दारू पीकर रोज हंगामा करते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट