विश्व कल्याण के लिये किया गया 108 हनुमान चालीसा का पाठ
बस्ती। सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विश्व कल्याण हेतु 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में धर्म रक्षा अभियान के संयोजक राजेश मिश्र ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म ही एक मात्र ऐसा धर्म हैं, जो सम्पूर्ण विश्व के मानवता की रक्षा कर सकता है इसलिए सनातन धर्म में शक्ति संचार की अद्भुत व्यवस्था हैं।
श्री हनुमान जी सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति दिलाने का कार्य करते हैं, इसलिए धर्म रक्षा अभियान में श्री हनुमान चालीसा के 108 पाठ का आयोजन किया गया। विधि विधान से पूजन संकल्प के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। श्री हनुमान जी महाराज रंगोत्सव के महापर्व होली में सभी सनातनी बन्धुओं की सभी संकटों से रक्षा करें इसी संकल्प के साथ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी सहयोगियों ने हर्षोल्लास के साथ अगले आयोजन तक के लिए हनुमान जी से क्षमां प्रार्थना किया। इसी क्रम में राधेश्याम मिश्र एडवोकेट, राहुल मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, अभिषेक, अपर्णा मिश्रा, शैली पाठक, विशाल त्रिपाठी, शिवम् पाण्डेय, जगदम्बिका पाण्डेय, सर्वेष श्रीवास्तव, सौरभ कुमार बोस के साथ अन्य लोगों ने आगामी आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।