• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई महिला ने बेटी को जन्म दिया

Posted on: Mon, 19, Feb 2024 9:59 AM (IST)
पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई महिला ने बेटी को जन्म दिया

यूपी डेस्कः उन्नाव में रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंची गर्भवती महिला की डिलीवरी हो गई। वह पेपर दे रही थी, तभी अचानक उसे दर्द हुआ। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने उसे आनन फानन में अस्पताल भिजवाया गया, जहां अस्पताल के गेट पर प्रसव हो गया। उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे वार्ड में एडमिट किया।

फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पति की मार्ग दुर्घटना में सितम्बर में मौत हो चुकी है। दरअसल, बीघापुर पाटन क्षेत्र की रहने वाली अभ्यर्थी सुनीता शुक्लागंज में कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा देने पहुंची थीं। 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा में कुछ देर बाद ही अचानक गर्भवती होने के चलते उन्हें दर्द उठा। उन्होंने ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को जानकारी दी।

शिक्षकों ने तत्काल उन्हें राजधानी मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां अस्पताल के गेट पर ही महिला ने बच्ची का प्रसव हो गया, उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जिस समय महिला अस्पताल पहुंची थी, उस समय कोई भी महिला स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में मौजूद नहीं थी। पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह महिला को स्ट्रेचर से प्रसव रूम पहुंचाया। जहां अस्पताल में मौजूद ट्रेनी महिला स्वास्थ्य कर्मी ने जच्चा बच्चा को संभाला। तब जाकर स्टाफ ने राहत की सांस ली। सुनीता ने बताया कि मैंने अपनी बेटी का नाम आराध्या रख दिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।