वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्रा एवं सुनीता मिश्रा ने थामा कांग्रेस का दामन
लखनऊ, 01 फरवरी। कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास जताते हुये प्रदेश मुख्यालय में लोगों का पार्टी ज्वाइन करने का सिलसिला लगातार जारी है। केन्द्र की मोदी सरकार जिस तरह से संविधान को हाशिये पर रखकर सत्ता में बने रहने या सरकारों को गिराने का षडयंत्र रच रही है उससे बुद्धिजीवियों में भाजपा के प्रति नफरत पैदा हो गई और लोग कांग्रेस की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रहे हैं। इसी कड़ी में लखनऊ के जाने माने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मिश्रा एवं श्रीमती सुनीता मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्वमंत्री अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी भी मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हे बधाइयां दी है।