• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

चिल्ड्रेन होम से फरार हुई दो किशोरी, प्रशासन में मचा हडकंप

Posted on: Wed, 27, Dec 2023 12:35 PM (IST)
चिल्ड्रेन होम से फरार हुई दो किशोरी, प्रशासन में मचा हडकंप

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। भरुच शहर में स्थित चिल्ड्रेन होम में से सोमवार की रात को ग्रिल का ताला खोलकर दो किशोरी फरार हो गई। इस घटना से खलबली मची देखी गई। घटना की प्राथमिकी ए डिवीजन पुलिस ने दर्ज की। मिली खबर के अनुसार अंकलेश्वर जीआईडीसी पुलिस स्टेशन में बीस अक्टूबर को दो किशोरियों के अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

तीस नवंबर को एक किशोरी को भरुच के चिल्ड्रेन होम फाँर गर्ल्स में लाकर रखा गया था। कुछ दिन के बाद दूसरी किशोरी के भी मिल आने पर उसे सात दिसंबर को चिल्ड्रेन होम में रखा गया था। संस्था में दोनो किशोरियों को उपरी मंजिल पर रखा गया था। सोमवार की रात को संस्था की बालिकाओं की देखभाल के लिए सुशीला बेन गोहिल फीमेल नाईट गार्ड के रुप में तैनात थी। रात सवा ग्यारह बजे सुशीला बेन ने अधिक्षक प्रिया कुमारी को फोन कर बताया कि संस्था में दो किशोरी नही दिख रही है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो रात नौ बजकर सत्ताईस मिनट पर दोनो किशोरी अपने बैरेक से बाहर निकली थी जिसमे से एक नीचे खड़ी होकर नजर रख रही थी व दूसरी किशोरी उपरी मंजिल स्थित लोहे के ग्रिल में लगाये गये ताले को पत्थर से तोड़ते हुए देखी गई। ताला नही टूटने पर नीचे खड़ी किशोरी उपर गई व चाबी से ताला खोल दिया व अपना सामान लेकर फरार हो गई। घटना के बाद चिल्ड्रेन फाँर गर्ल्स संस्था की अधिक्षक प्रिया कुमारी ने ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

इनका कहना है

भरुच ए डिवीजन पुलिस स्टेशन के पीआई वी.एन.रबारी ने कहा कि भरुच के चिल्ड्रेन होम फाँर गर्ल्स संस्था में से दो किशोरियों के भाग जाने की खबर के बाद पुलिस की टीम विविध स्थानों पर भेजी गई थी। रेलवे व बस स्टेशन इलाके में जांच कराई गई। दोनो किशोरियों के मूल बिहार की होने से वहा से भी जानकारी जुटाई जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।