• Subscribe Us

logo
16 जून 2024
16 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

प्रेट्रोकेम कंपनी में लगी भीषण आग, 4 किमी दूर तक दिखा धुआं

Posted on: Thu, 22, Dec 2022 2:31 PM (IST)
प्रेट्रोकेम कंपनी में लगी भीषण आग, 4 किमी दूर तक दिखा धुआं

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) भरुच शहर में स्थित भोलाव जीआईडीसी में गुरुवार की दोपहर बारह बजे प्रेट्रोकेम कंपनी वेक्स आँयल में भीषण आग लग जाने से खलबली मच गई। आग इतनी भीषण थी कि धुए का गुबार चार किमी दूर से दिख रहा था। आग लगने की सूचना पाकर आये दमकल कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की।

भोलाव जीआईडीसी में स्थित प्रेटोकेम कंपनी वेक्स आँयल में दोपहर बारह बजे के करीब साल्वेंट के जत्थे में अज्ञात कारणों से आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल स्वरुप धारण कर लिया था। धुए के गुबार से पूरा इलाका ढंक गया था। कंपनी के आसपास की सोसायटी में रहने वाले लोगो में आग व उठ रहे विशाल धुए को देखकर दहशत मच गई थी। आग लगने की खबर पाते ही भरुच पालिका की दमकल गाडिय़ों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में कंपनी मे रखा सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया था। घटना में किसी जनहानि का कोई समाचार नही मिला था। घटना की जानकारी पाते ही जीपीसीबी व फायर सेफ्टी विभाग की टीम स्थल पर आ गई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।