• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पूर्व विधायक ने अखिलेश यादव को बताया ट्वीटर वाला नेता

Posted on: Fri, 20, May 2022 9:38 AM (IST)
पूर्व विधायक ने अखिलेश यादव को बताया ट्वीटर वाला नेता

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र. 19 मई। जिले के इस्लामनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। आपको बता दें यहां 14 मई को पुलिस की दबिश के दौरान गोली चलने से एक महिला की मौत हो गयी थी। पुलिस पर गोली मारने का आरोप लगा है। मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा जबसे भाजपा की सरकार आई है पता नही क्या हो गया है यूपी पुलिस को।

ललितपुर में थाने में बलात्कार हो गया। जिस पुलिस पर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी है वही पुलिस अब जान लेने पर आमादा है। यूपी में सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउण्टर हो रहे हैं। महिला आयोग ने सबसे ज्यादा नोटिस पुलिस को दी। यूपी में सबसे ज्यादा कस्टोडियल डेथ हुई है। इस्लामनगर की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पहले भी अनेक ऐसी घटनायें हुर्ह हैं। उन्होने कहा भाजपा को जवाब देना चाहिये।

पूर्व मुख्समंत्री के बयान और उनके सिद्धार्थनगर आगमन को लेकर डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा है कि अखिलेश यादव गो तस्करों को बढ़ावा देने और उन्हे सरक्षण देने सिद्धार्थनगर आये हैं। उनके पास कोई विचारधारा नही है कोई उद्देश्य नही है। उन्हे मथुरा जाकर कृष्ण भगवान की शरण में खजड़ी बजाना चाहिये। हो सकता है भगवान इनके ऊपर दया कर दें। इतना ही नही पूर्व विधायक ने अखिलेश यादव को ट्वीटर वाला नेता कहा है। उन्होने ज्ञानवापी मंदिर पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि राममंदिर की तरह ज्ञानवापी मंदिर भी बनेगा, मथुरा, आगरा में भी बनेगा। उत्तर प्रदेश रामराज्य की ओर बढ़ रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।