• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

बोलला मां के दरबार में लाखों भक्त लगायेंगे हाजिरी

Posted on: Fri, 30, Nov 2018 4:19 PM (IST)
बोलला मां के दरबार में लाखों भक्त लगायेंगे हाजिरी

दक्षिण दिनाजपुरः (लक्ष्मी शर्मा) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से बोलला मेला शुरू हो गया। दक्षिण दिनाजपुर के बोलला नामक स्थान में मा बोलला की विधिवत पूजा अर्चना होती है। वहीं विशाल मेला भी लगता है। मान्यता है कि इस अति प्राचीन मेले में जो श्रद्धालु बोलला के दरबार में माथा टेककर प्रार्थना करता है उसकी मुराद अवश्य पूरी होती है। इस मेले मे दक्षिण दिलाजपुर के अलावा से पूरे उतर बंगाल से व अन्य राज्य बिहार, आसाम से भी लोग आते हैं। मेले के दौरान हर रोज लाखों भक्त मा बोलला की पूजा करते हैं। 

तीन दीन मा की पूजा होती है। चैथे दिन विसर्जन होता है। इस मेले में पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। आज एसपी नागेन्द्र त्रिपाठी ने मेले की सुरक्षा को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजन किया। उन्होने मीडिया को बताया एक हजार चार सौ पुलिस कर्मी सुरक्षा मे लगाये गये हैं। बच्चो के लिये खास सेल बना है। चोर उचक्को पाकेटमार सभी पर पुलिस की नजर है। वहीं अब तक 10 जोगों को अवेध कामों में लिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मेले में बकरे और भेसै की बलि दी जाती है। इस मेले में काली माँ की 2000 से भी अधिक मूर्तिया बनाई जाती है।      

 




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।