घर में अकेली लड़की देख घुसा दरिंदा, रेप का आरोप
शाहजहांपुर ब्यूरोः (उदयवीर सिंह) तिलहर क्षेत्र के पुरायु गांव में गुड्डी देवी पत्नी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वह दोपहर 3ः00 बजे के आसपास बकरी चराने जंगल की तरफ गई थी और उनके पति खेत पर काम कर रहे थे। उनकी बेटी काजल घर पर अकेली थी।
इसी बीच पप्पू पुत्र धनिष पंडित ग्राम इशरा थाना कटरा का रहने वाला घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुराचार किया। महिला न्याय की तलाश में थानाध्यक्ष तिलहर के पास पहुंची। थानाध्यक्ष द्वारा तहरीर ले ली गई है। आरोपी की तलाश जारी है। गुड्डी देवी के बताने के अनुसार पप्पू उसके गांव के सत्यपाल नाई के घर आता था।
वह उस दिन भी सत्यपाल नाई के यहां आया हुआ था। घर पर किसी के ना होने के कारण वह घर में घुस गया और उसकी बेटी को कमरे मे ले गया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला घर पर आई तो उसकी बेटी ने रो रो कर सारी घटना बताई। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।