एसएसबी एक सशक्त प्रहरी की भूमिका में सफल
सिलीगुड़ीः (पवन शुक्ल) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एक शशक्त सीमा प्रहरी के रूप मे अपनी पहचान बना चुका हैं, एक तरफ सीमा के पार से होने वाली तस्करी पर पैनी नजर है, वही दूसरी ओर समाजसेवा के रूप मे अलग पहचान बनाने के कारण आज सीमाई क्षेत्रों के गांवों में एसएसबी का सम्मान बढ़ा है। उक्त बात एसएसबी उत्तर बंगाल फ्रंटियर के महानिरीक्षक श्रीकुमार बंदोपाध्याय ने स्वतंत्रता दिवस पर रानीडांगा ध्वजारोहण के बाद.जवानों को संबोधित करत हुए कही। उन्होंने ने बताया कि बल ने अप्रैल 2017 मार्च के बाद 2018 के लिए चिकित्सा शिविर, 43 चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया और 8426 रोगियों का उपचार किया गया। सिलीगुड़ी फ्रंटियर सफलतापूर्वक भारत नेपाल और भारत भूटान सीमा पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाते हुए विभिन्न तस्करी के मदों 2,84,02,80,838 रूपये का समना वसूल किया और 151 शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया। श्री बंदोपाध्याय ने कहा कि मानव तस्करी एसएसबी के क्षेत्र में बहुत सफल रहा है। 76 पीड़ितों को बचाया और 35 तस्कर गिरफ्तार किये। 72 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जवानों और उनके परिवार के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।