• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

27 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, इलाके में हड़कम्प

Posted on: Sun, 17, Jun 2018 8:55 AM (IST)
27 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, इलाके में हड़कम्प

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) 27 बर्षीय युवक की नृशंस हत्या से इलाके में हड़कम्प मचा है। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंधोरा बक्स मिश्र का पुरवा निवासी वेद प्रकाश मिश्र पुत्र देवी सहाय का शव घर के अंदर आंगन में मिलने से क्षेत्रीय लोग सांसत में है।

शव में कीड़े पड़ जाने और बदबू होने से पता चलता है कि हत्या कई दिन पहले की गयी है। हत्यारे घटना को अंजाम देने के उपरांत पूरे शरीर मे जला मोबिल लगा दिए है जिससे प्रतीत होता है कि हत्यारो की संख्या दो-तीन रही होगी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक तीन भाई थे बड़ा भाई अरुण कुमार मिश्र एस पेपर मिल में नौकरी करता है और वहीं रहता है। छोटा भाई चन्द्र प्रकश भी बीबी बच्चो के साथ शहर में रहता है। मृतक की शादी कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के ममारिक नगर निवासिनी विनीता के साथ हुई थी उसके पांच साल का बच्चा ऋषि राज मिश्र है।

उसकी पत्नी बेटे के साथ बीते 4 बर्षो से अपने मायके में ही रह रही थी। मृतक की माँ भी 11 तारीख को अमेठी जनपद के भवानीगढ़ गांव गयी हुई थी इसलिये वह घर मे अकेले रह रहा था। घटना की जानकारी शनिवार करीब 2ः30 बजे अपराहन तब हुई जब मृतक की माँ शारदा देवी अपने मायके से घर वापस आयी। घर के अंदर घुसते ही बदबू होने उन्होंने आंगन में जाकर देखा तो सामने उसके बेटे की लाश पड़ी हुई थी।

कलेजे के टुकड़े को ऐसी स्थित में देख वह चीखने चिल्लाने लगी तब तक ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय कुमार राय, कोतवाल इनायतनगर दुर्गेश मिश्र, चौकी प्रभारी हरिंगटन गंज मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर जायजा लिया और शारदा देवी को ढांढस बंधाते हुए हत्यारो को शीघ्र पकड़ने को कहते हुए शव का पंचनामा कराके पोस्टमार्टम के लिए भेजा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।