• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

खाली कुर्सियों को बताते रहे सरकार की उपलब्धियां

Posted on: Wed, 11, Apr 2018 5:54 PM (IST)
खाली कुर्सियों को बताते रहे सरकार की उपलब्धियां

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) शासन के निर्देश पर मिल्कीपुर में आयोजित किये गये एक साल नई मिशाल कार्यक्रम में मंच लेकर दर्शक दीर्घा तक सिर्फ सरकारी अमला ही नजर आया। स्टालों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। अवसर था सरकार की एक साल की उपलब्धियां बताने का।

इसे बताने के लिए अधिकारियों को न तो जनप्रतिनिधि मिले और न भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता और जनता तो दूर तक नहीं दिखी। कुर्सियां वैसे भी बहुत कम लगायी गयी थी। उस पर बैठने वालां की संख्या और कम थी। यह तस्वीरें है सरकार के एक साल पूरा होने पर मिल्कीपुर तहसील की जहां प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सरकारी उपलब्धियों का प्रचार किया जा रहा था। अफसरों और लाभाथि्र्ायों की सरकारी योजनाओं के प्रति उदासीनता का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा।

यह कार्यक्रम पूरी तरह औपचारिक कार्यक्रम बनकर रह गया। मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सांसद, विधायक व भाजपा से जुड़े अन्य जन प्रतिनिधियो की गैर मौजूदगी ने भी काफी प्रभावित किया। भाजपा क्षेत्रीय व स्थानीय नेता भी कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे या प्रशासन के द्वारा आमंत्रित नहीं किये गये थे। हां प्रशासन ने दर्शक दीर्घा में बैठने के लिए आशा संगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं की व्यवस्था की थी। परन्तु वे भी संख्या में काफी कम थी। सरकार की उपलब्धियों को जताने वाले स्टाल पर भी जनता की मौजूदगी न के बराबर थी। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी कमोवेश यहीं हाल रहा। कुल मिलाकर कार्यक्रम के नाम पर शासन से मिलने वाला लाखों का बजट येन केन प्रकारेण खर्च कर दिया गया लेकिन सरकार की मंशा धरी रह गयी। इसके लिये सीधे तौर पर अधिकारी जिम्मेदार बताये जा रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार