• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार कांग्रेस को जल्द ही मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

Posted on: Mon, 09, Apr 2018 9:04 AM (IST)
बिहार कांग्रेस को जल्द ही मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

पटना (इंद्रा भूषण कुमार) बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ऐलान किया कि जल्‍द ही नये प्रदेश अध्‍यक्ष की घोषणा होगी। पार्टी में टूट न हो और एकजुटता बनी रहे, इसलिए सभी विधायकों से मिल रहे हैं। कांग्रेस विधायक भाजपा और नीतीश कुमार के साथ नहीं जायेंगे।

पटना के सदाकत आश्रम स्थिति पार्टी कार्यालय में गोहिल ने ये बातें कही। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी मानसिकता वाली पार्टी है। झूठ की राजनीति करती है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने झूठ बोला कि अजा, अजजा एक्ट को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है उसमें केंद्र सरकार पार्टी नही थी। जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र ने वर्ष 2015 में जो शपथपत्र दायर किया था उसमें बताया गया था कि इस कानून का दुरुपयोग हो रहा है। भाजपा की कोई विचारधारा नहीं है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए राज्य को चार भाग में बांटकर चार सचिवों की नियुक्ति की जाएगी। पार्टी की एकजुट बनाये रखने में यह कदम कारगर सिद्ध होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।