• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को आगे आयें युवा-संदीप

Posted on: Fri, 20, Oct 2017 8:41 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को आगे आयें युवा-संदीप

कानपुरः भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा उत्तर प्रदेश की बैठक कानपुर सिटी स्थित होटल गौरव में हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संदीप दुबे उपस्थित थे। उन्होने मोर्चा के कैडर्स व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आज पूरे देश भर में भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा की शाखाएं स्थापित हो चुकी हैं। मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राज्यों का दौरा कर मोर्चा के लीडर्स व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने में लगे हैं। उन्होंने कहा की संगठन में जब तक अनुसाशन नहीं होगा तब तक हम अपने मकसद में कामयाबी हासिल नहीं कर सकते। हमारा काम मुखयतः जनहित से जुड़ा हुआ है। हम चाहते हैं की अधिक से अधिक युवा इसमें आगे आएं। भ्रष्टाचार विरोधी कैडर बनें, तभी देश से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। जो लोग परेशान हैं, हताश हैं, उनके पास जा कर मोर्चा के लोग उनका सहारा बनें। संदीप दुबे ने कहा की हम किसी की आलोचना करने पर विश्वास नहीं करते बल्कि जो अच्छे कार्यों में लगे हुए हैं, हम उनका साथ देते हैं, उनका हाथ बटाते हैं।

संदीप दुबे ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा की हमें बदलाव के लिए स्वयं आगे आना होगा। अगर हम सब लोग ठान लें कि हमें इस देश की व्यवस्था बदलनी है, तो दुनिया की कोई भी ताकत व्यवस्था बदलने से रोक नहीं सकती। लेकिन इसके लिए जनजागरण की आवश्यकता है। भ्रष्टाचार समाज में कोढ़ की तरह है। एक बार यह लग गया तो यह बढ़ता ही जाता है। इसे हम जागरूकता के माध्यम से ही रोक सकते हैं। हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि सरकार द्वारा जनता के हित में जितनी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका लाभ गरीब जनता को मिले। सरकार भी चाहती हैं कि देश से गरीबी दूर हो उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई लड़ी है। हम लोग को चाहिए कि समाज में और देश में जो भी अच्छा करें हम अच्छाई के साथ खड़े हों। हमें अपने अच्छे आचरण से समाज को बदलना होगा तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने संस्था के बारे में बताएं और उन्हें जोड़ने की कोशिश करें। सभा में प्रदेश सयोजक डॉ राम मोहन चंदानी ,गोवा प्रभारी, जेसी त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी मोहम्मद अहमद, प्रदेश सचिव सीमा राजपूत, प्रदेश महासचिव मंजू वर्मा, जिला अध्यक्ष लोकेश पटेल, जिला प्रभारी नरेश, जिला महासचिव अखिलेश, सुनील निषाद, लक्षमी शंकर, कंचन, जितेंद्र दुबे सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।