• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

मुबई सीरियल ब्लास्ट में 24 साल बाद आया फैसला, दो को सजा ए मौत

Posted on: Thu, 07, Sep 2017 1:53 PM (IST)
मुबई सीरियल ब्लास्ट में 24 साल बाद आया फैसला, दो को सजा ए मौत

नई दिल्लीः 1993 में मुंबई में हुए एक के बाद एक दर्जन भर बम धमाकों के मामले में अबू सलेम समेत पांच दोषियों पर न्यायालय ने गुरुवार को 24 साल बाद फैसला सुनाया है। मुंबई ब्‍लास्‍ट में सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। इनमें दो को फांसी, दो को उम्रकैद और एक को 10 साल की सजा सुनाई गई है। टाडा कोर्ट ने 24 साल के लंबे इंतजार के बाद फैसला सुनाते हुए करीमुल्‍लाह को उम्रकैद और दो लाख जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही पुर्तगाल से प्रतर्यपण कर लाये गये अबू सलेम को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। ताहिर मर्चेंट और फिरोज अब्‍दुल राशिद खान को फांसी की सजा सुनाई गई है। साथ ही रियाज को 10 साल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने जून में छह आरोपियों अबू सलेम, मुस्तफा दौसा, फिरोज अब्‍दुल राशिद खान, ताहिर मर्चेंट, करीमुल्‍लाह खान और रियाज सिद्दीकी को दोषी माना था। इस बीच एक की मौत हो गई, जबकि अब्‍दुल कयूम को अदालत ने बरी कर दिया था। इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी। गौरतलब है कि, सलेम के भारत प्रत्यर्पण के लिए भारत की तरफ से लालकृष्ण आडवाणी ने लिखित तौर पर पुर्तगाल सरकार और कोर्ट को यह आश्वासन दिया था कि वो सलेम को 25 साल से अधिक जेल में नहीं रखेंगे।

इसके अलावा भारत सरकार की तरफ से पुर्तगाल को यह आश्वासन दिया गया था कि उसे मौत की सजा भी नहीं दी जाएगी। अबू सलेम के 2005 में हुए प्रत्यर्पण के बाद से 12 से 13 साल की सजा काट चुका है। आरोपी मुस्तफा दौसा को 2004 में यूएई से गिरफ्तार किया गया था। साल 2005 में अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और उसकी गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी का पुर्तगाल से प्रत्यर्पण किया गया था। अदालत ने मुंबई धमाकों पर सबसे बड़ा फैसला साल 2006 में सुनाया था। उस समय टाडा कोर्ट ने 123 अभियुक्तों में 100 को सजा सुनाई थी, जबकि 23 लोगों को बरी कर दिया था।

साल 2007 में पूरे हुए सुनवाई के पहले चरण में टाडा अदालत ने इस मामले में याकूब मेमन सहित सौ आरोपियों को दोषी ठहराया था जबकि 23 लोग बरी हुए थे। इस मामले के मुख्य आरोपी याकूब मेमन को 30 जुलाई 2015 को फांसी की सजा दी जा चुकी है। 12 मार्च 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे। इन बम धमाकों में 257 लोगों की जान गई थी, जबकि 712 से ज्यादा लोग जख्‍मी हुए थे। मुंबई ब्‍लास्‍ट मामले में जांच एजेंसी की तरफ से 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया था।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बसती में ट्रक बस की भिड़न्त, इलाज में लापरवाही का आरोप बस्ती सुगर मिल पर कर्मचारियों का करोड़ों बकाया, प्रशासन को गुमराह कर रहा प्रबंधन दो अलग अलग हादसों में ट्रेन से कटकर दो की मौत बस्ती में खेला हो गया, बसपा सुप्रीमो ने चला दांव संवैधानिक संस्थाओं, मीडिया को काबू कर देश में तांडव कर रही भाजपा- रामप्रसाद चौधरी साहित्यकारों, कवियो ने उल्लास के साथ मनाया बस्ती का 159 वां स्थापना दिवस बस्ती पहुंचे चुनाव प्रेक्षक, जानिये किस नम्बर पर होगी बात Lucknow: हार से पहले अमेठी में भाजपाइयों का तांडव, कांग्रेस की दर्जनों गाड़ियां तोड़ी