• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

तेज रफ्तार बस पलटी, 9 की मौत

Posted on: Sun, 11, Jun 2017 10:18 AM (IST)
तेज रफ्तार बस पलटी, 9 की मौत

मुंबईः महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार को तड़के एक प्राइवेट बस के पलट जाने से नौ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान जारी है। बीड जिले के अम्बोरा थाने से जुड़े पुलिस अधिकारी महेश टाक ने बताया, ‘‘बस मुंबई से लातूर जा रही थी। हादसे में जीवित बचे लोगों ने दावा किया कि चालक बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा है जिस वजह से यह हादसा हुआ।’’घायलों को अहमदनगर जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हादसा सुबह करीब 5 बजकर 30 पर धनोरा गांव के निकट हुआ। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।’’




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।