• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आगरा में किशोरी संग दुष्कर्म

Posted on: Wed, 22, Mar 2017 10:59 PM (IST)
आगरा में किशोरी संग दुष्कर्म

आगरा: ताजनगरी एक बार फिर से शर्मसार हुई है। यहां 12 वर्षीय किशोरी को दरिंदे ने हवस का शिकार बनाया है। रेप का शिकार हुई किशोरी ने घर लौटने पर मां को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।

पीड़ित बालिका ने मंगलवार को अपनी मां के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 12 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया कि विगत 20 मार्च को वह किसी काम से धौलपुर गई थी। घर पर उसकी 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। आरोप है कि जब घर पर कोई नहीं था, तो नगला देवजीत निवासी सचिन जोशी पुत्र शंभू दयाल उसे अकेला देखकर घर पहुंच गया। पीड़ित किशोरी ने बताया कि जबरदस्ती कमरे में बंद कर सचिन ने उसके साथ बलात्कार किया। थाना एत्माउद्दौला में मंगलवार को मां पीड़ित किशोरी को लेकर पहुंची तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष एत्माउद्दौला का कहना है कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।