• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बसपा की बैठक में सपा भाजपा पर नेताओ का हमला

Posted on: Sat, 12, Nov 2016 8:55 PM (IST)
बसपा की बैठक में सपा भाजपा पर नेताओ का हमला

हरदोई: (प्रदीप सोनी) जनपद हरदोई क्षेत्र के माधौगंज कस्बे मे आज बीएसपी की बैठक हुई जिसमें क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। अनुराग मिश्रा उर्फ छोटे भईया को विधानसभा 159-मल्लावां बिलग्राम से जिताने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बसपा नेताओं ने सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। दोनो दलो के मिले होने का आरोप लगाते हुये अनुराग ने कहा कि भाजपा ने देश मे हाहाकार मचा रखा है।

विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने में फेल भाजपा सरकार ने बिना किसी तैयारी के हडबड़ी में करेंसी बैन करने का निर्णय लिया, नतीजा यह है कि गावों की बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। लोग अपने जरूरत की चीजें नही खरीद पा रहे हैं। 500, 1000 की नोट देखकर व्यापारी दूर से ही हाथ हिला दे रहा है। एटीएम खाली हैं। ंबैंकों पर लम्बी लाइने लगी है। दो हजार रूपया बदलने के लिये पूरे दिन लाइन में खड़े रहना मजबूरी बन गयी है। कहा सुशासन की उम्मीदों पर केवल बसपा खरी उतर सकती है। इसलिये आगामी चुनाव में बसपा उम्मीदवारों को जिताना होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।