• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बाइकसवारों ने खींचा लड़की का दुपट्टा, मौत

Posted on: Wed, 26, Oct 2016 12:46 PM (IST)
बाइकसवारों ने खींचा लड़की का दुपट्टा, मौत

राजेश साहू: बिहार के कैमूर में स्कूल जा रही एक छात्रा बाइक सवार मनचलों की छेड़खानी के चलते मौत की शिकार हो गई। घटना चैनपुर थाना अंतर्गत हाटा-दुर्गावती मुख्य पथ पर करजांव गांव के पास की है। चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव निवासी भानू सिंह की 15 वर्षीया पुत्री सुधा कुमारी 10वीं में पढ़ती थी। मंगलवार की सुबह तकरीबन 9 बजे वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहुआरा परीक्षा देने जा रही थी। बाइक के साथ लड़की घिसटती चली गई।

एग्जाम देने जाने के दौरान एक बाइक पर सवार रहे तीन मनचले हाटा-दुर्गावती पथ पर करजांव गांव के पास छात्रा से छेड़खानी करने लगे। इस दौरान दुपट्टा खींचने के कारण छात्रा बाइक के साथ घिसटती चली गई। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हाटा-दुर्गावती पथ को तकरीबन 2 घंटे तक जाम कर रखा। सूचना पर चैनपुर बीडीओ समेत थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम हटवाया।

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार रहे मनचलों ने छात्रा के गले में लिपटा हुआ दुपट्टा खींच दिया। घटना के दौरान छात्रा के गले में लिपटा दुपट्टा बाइक की हैंडल में फंस गया। छात्रा 20-25 मीटर तक घिसटती हुई बाइक के चक्के के नीचे चली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक लेकर मनचले मौके से फरार हो गए।

युवकों की पहचान नहीं हो पायी। घटना को लेकर छात्रा के परिजनों ने करजांव गांव निवासी कृष्णकुमार गोंड़ व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। चैनपुर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।