• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पंचर हो गयी है सपा की साइकिल

Posted on: Sun, 11, Sep 2016 2:18 PM (IST)
पंचर हो गयी है सपा की साइकिल

जौनपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने हमले का रूख मोड़ते हुए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि उनकी साइकिल अब चल नहीं रही है। राहुल ने खेतासराय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले आपने हाथी को हटाया और साइकिल ले आए लेकिन ये साइकिल भी नहीं चल रही है।

उन्होंने कटाक्ष किया कि कहीं ये साइकिल पंचर तो नहीं है। राहुल और अखिलेश हाल ही में एक दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता से सीधा संवाद करने की कवायद में राहुल ‘देवरिया से दिल्ली यात्रा’ कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमला बोला। मोदी जी अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं... उनका ध्यान या तो अमेरिका या फिर जापान पर रहता है। देश के जमीनी मुद्दों से उनका कोई लेना देना नही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।