• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

दिल्ली में घर में घुसकर महिला का मर्डर, बेटी से था अफेयर

Posted on: Sat, 27, Apr 2024 2:37 PM (IST)
दिल्ली में घर में घुसकर महिला का मर्डर, बेटी से था अफेयर

नेशनल डेस्कः दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में एक महिला को उसके घर में घुसकर एक नाबालिग ने गोली मार दिया। महिला की मौत हो गई। हत्या इसलिए की गई क्योंकि आरोपी का महिला की बेटी से अफेयर था. जिसका वह विरोध करती थी और वह लड़की से मिल नहीं पा रहा था. इसी को देखते हुए उसने महिला को रास्ते से हटाने के लिये उसका मर्डर कर दिया।

घटना 26 अप्रैल दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की है. जब महिला अपने घर पर मौजूद थी, तभी नाबालिग अपने साथियों के साथ घर में हथियार लेकर दाखिल हुआ और महिला पर फायर कर दिया. गोली लगते ही महिला जमीन पर गिरी, जिसके बाद घर में चीख पुकार मच गई. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़का नाबालिग है. इस पर पहले भी पुलिस एक्शन ले चुकी है. नाबालिग पहले मृतक महिला की 16 साल की बेटी को भगा कर साथ ले गया था। पुलिस लड़की को ढूंढकर लाई थी. लड़का, लड़की से नहीं मिल पा रहा था. लड़की का परिवार भी लड़के के खिलाफ था. इसी बात से नाराज होकर नाबालिग ने लड़की की मां की हत्या का प्लान बनाया और साजिश के तहत मिलकर महिला की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।