• Subscribe Us

logo
29 मई 2024
29 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी बरेली से गिरफ्तार

Posted on: Thu, 21, Mar 2024 1:52 PM (IST)
बदायूं मर्डर केस का दूसरा आरोपी बरेली से गिरफ्तार

यूपी डेस्कः बदायूं डबल मर्डर केस में 2 दिनों से फरार चल रहा जावेद बरेली से गिरफ्तार किया गया। वह बरेली से पीलीभीत के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था। उसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो कह रहा है, ’मैं सरेंडर करने बरेली आया हूं। मेरा हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है, जो किया है, वो मेरे भाई ने किया है।’ बदायूं में दो मासूम बच्चों की उस्तरे से निर्मम हत्या कर दी गई थी। साजिद का पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है। जावेद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

​​​​जावेद और उसके भाई साजिद ने ​19 मार्च की शाम बदायूं की बाबा कॉलोनी में 2 सगे भाइयों की जानवर काटने वाले चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। बच्चों की उम्र 13 और 6 साल थी। गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया था। आरोपियों की बाइक और दुकान में तोड़फोड़ की थी। वारदात के 3 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। 20 मार्च को मारे गए दोनों बच्चों को पोस्टमॉर्टम हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, 13 साल के बच्चे शरीर पर 9 घाव मिले, जबकि 6 साल के बच्चे के शरीर पर 11 घाव मिले हैं। दोनों के गले, हाथ, गर्दन, सीने और पेट पर चाकू से वार किए गए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर गोष्ठी 30 को