• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

असम से अयोध्या पैदल जा रहे संतों का हुआ स्वागत

Posted on: Tue, 09, Jan 2024 5:48 PM (IST)
असम से अयोध्या पैदल जा रहे संतों का हुआ स्वागत

संत कबीरनगर, उ.प्र.। असम से पैदल अयोध्या जा रहे संतों का संतकबीर नगर में राष्ट्रीय स्वयं संघ तथा हिन्दू संगठनों ने समय माता मन्दिर पर स्वागत किया। जिला प्रचारक शैलेन्द्र जी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संतों ने कहा 130 करोड़ देशवासियों का भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो रहा है। देशभर में जो उल्लासपूर्ण माहौल है, इससे पहले कभी नही देखा गया।

संत शुभांकर मजूमदार ने कहा प्रभु श्रीराम की माया है कि सैकड़ों किमी का लम्बा सफर पैदल संभव हो रहा है। हम 17 नवम्बर को 18 लोगों के साथ असम से निकले हैं। लगभग 1360 किमी. की यात्रा मे दो दिन शेष बचे हैं, प्रभु श्रीराम से कामना है कि जिस प्रकार से उनके मिंदर का निर्माण हुआ है उसी प्रकार मोदी सरकार देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने में सक्षम हो। इसी कामना को लेकर संत समाज प्रभ श्रीराम के चरणों में पूजन अर्चन करेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट