• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लूट की घटना का खुलासा करने में लापरवाही बरतने पर आईजी ने की बड़ी कार्यवाही

Posted on: Mon, 11, Sep 2023 10:37 AM (IST)
लूट की घटना का खुलासा करने में लापरवाही बरतने पर आईजी ने की बड़ी कार्यवाही

संतकबीर नगर, उ.प्र.। लूट की घटना का खुलासा करने में लापरवाही बरतने पर आईजी आरके भारद्वाज ने थानाध्यक्ष भगवान सिंह, एसआई अमरेश कुमार गिरी, कॉन्स्टेबल अवधेश पाल, दीपेश कुमार और रजनीश कुमार मिश्र को सस्पेंड कर दिया है। पल्सर सवार बदमाशों ने शनिवार को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को असलहा दिखाकर 3.52 लाख रूपये लूट लिया था।

थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिस कर्मियों के निलंबन से पुलिस महकमें में खलबली है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से लूट की सूचना मिलने पर दूसरे दिन पुलिस के आला अधिकारी के साथ आईजी आरके भारद्वाज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। प्रभारी एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से फुटेज को एकत्रित कर पुलिस छानबीन में जुटी है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफ़ाश किया जाएगा। घटना महुली थाना क्षेत्र के घोरहट में सेनानी पेट्रोल पंप की है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी