• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

लांच हुआ 75 रूपये का सिक्का, जानिये इसकी खासियत

Posted on: Sun, 28, May 2023 3:54 PM (IST)
लांच हुआ 75 रूपये का सिक्का, जानिये इसकी खासियत

नेशनल डेस्कः वैदिक विधि विधान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये संसद का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 75 रूपये का सिक्का जारी किया गया है। आइये जानते हैं इसकी खासियत। सिक्के के दोनों तरफ अशोक स्तंभ, जिस पर भारत और इंडिया लिखा है। इसके नीचे रुपए के चिह्न के साथ 75 लिखा है। सिक्के के दूसरी तरफ संसद की तस्वीर होगी और उसके नीचे 2023 लिखा है।

इस सिक्के को कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है। सिक्के का डायमीटर 44 मिमी है। इसका वजन 34.65-35.35 ग्राम है। इस सिक्के में 50 प्रतिशत सिल्वर, 40 प्रतिशत कॉपर, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जिंक है। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ होगा, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। बाईं ओर देवनागरी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। नए सिक्के में रुपए का साइन होगा और लायन कैपिटल के नीचे 75 रुपए लिखा होगा। सिक्के की दूसरी साइड पर संसद परिसर की तस्वीर होगी। तस्वीर के ऊपर देवनागरी में संसद संकुल और नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स लिखा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मंदिर घुमाने ले गये और जबरदस्ती मांग में भर दिया सिंदूर, 10 के खिलाफ केस दर्ज छुट्टी पर घर आये सैनिक की बिजली के चपेट में आने से मौत संविधान बंचेगा तब हमारे अधिकार बचेंगे- डा. सुरेन्द्र ज्वलन्त मुद्दों से दूरी, राम के नाम पर मांग रहे वोट- अविनाश पाण्डेय