• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कर्ज में डूबे ‘आप’ कार्यकर्ता ने उठाया खैफनाक कदम

Posted on: Wed, 19, Apr 2023 2:38 PM (IST)
कर्ज में डूबे ‘आप’ कार्यकर्ता ने उठाया खैफनाक कदम

गोरखपुर, उ.प्र.। शहर के तिवारीपुर के माधोपुर न्यू कालोनी के एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया। वह कर्ज में डूबा हुआ था। वह सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिला करने गए था। हालांकि, पर्चा दाखिल किए बिना ही लौट आया था। परिजनों के मुताबिक कर्ज में डूबे होने के कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तिवारीपुर के माधोपुर न्यू कालोनी निवासी तिलकधारी प्रसाद का बेटा महेंद्र कुमार गुप्ता (32) सूरजकुंड सब्जी मंडी में करीब 10 साल से एमके कम्प्यूटर के नाम से साइबर कैफे चलाता था। दो साल पहले उसने लोन पर मारुति कैरी (लोडर) लिया था। जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ। किश्त भी समय से जमा नहीं हो पा रहा था। लोन की रकम करीब 5 लाख तक बढ़ गई थी। दो दिन पहले उन्होंने गाड़ी को सरेंडर कर दिया।

महेंद्र माधोपुर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। सोमवार को वह आम आदमी पार्टी से पर्चा दाखिले के लिए गए थे। लेकिन, किसी वजह से उन्होंने पर्चा दाखिल नहीं किया। वह घर लौट आए थे। मंगलवार की शाम तिवारीपुर के अंधियारीबाग में ट्रेन के आगे कूदकर उन्होंने जान दे दी। घटना की जानकारी पाकर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव महेंद्र के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। महेन्द्र की 2020 में सूरजकुंड की अमृता देवी से शादी हुई थी। दो बच्चे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप