• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अनियमितता पाए जाने पर चार स्टाम्प वेंडरो का लाइसेंस निलंबित

Posted on: Mon, 02, Jan 2023 11:11 PM (IST)
अनियमितता पाए जाने पर चार स्टाम्प वेंडरो का लाइसेंस निलंबित

देवरिया, ब्यूरो (ओ पी श्रीवास्तव) देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के कार्यप्रणाली से चोरों जमाखोरों में भय का माहौल धीरे धीरे उत्पन्न हो हो रहा है। जब कभी और जहां भी अनियमितता की शिकायतें मिलती हैं जिलाधिकारी द्वारा उस पर एक्शन जरूर लिया जाता है। यह अलग बात है कि अभी भी कुछ मन बढ़ आपराधिक किस्म के व्यक्तियों के अंदर जिलाधिकारी का कोई डर नहीं है।

हाल ही में जिलाधिकारी का हंटर उस समय चल गया जब उनको जानकारी मिली कि कलेक्ट्री कचहरी में कुछ स्टाम्प वेंडरों द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर स्टांप विक्रय जाता है। उनको बताया गया था कि वेंडरो द्वारा 10.00 रूपये का स्टाम्प 30.00- 50.00 रुपये में बेचा जा रहा है, तो इसकी जांच अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, देवरिया से करायी गयी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जांच में स्टाम्प वेंडरो का स्टींग आपरेशन किया गया तथा साक्ष्य के रूप मे स्टींग की सी०डी० के साथ आख्या प्रस्तुत की गयी।

उच्च स्तरीय अधिकारियों ने बताया कि सी0डी0 देखने से पाया जा रहा है की स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473) जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0 468), विकास (लाइसेंस सं0 192) व दुर्गा (लाइसेंस सं0 371) द्वारा 10.00 रूपये के स्टाम्प की बिक्री 30 से 50 रूपये मे किये जाने की पुष्टि हो रही है। जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि उपरोक्त के दृष्टिगत स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473), जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0 468), विकास (लाइसेंस सं0 192) व दुर्गा प्रसाद गुप्ता (लाइसेंस सं0 371 ) का स्टाम्प वेंडर लाइसेंस आदेश के दिनांक से तीन माह के लिए निलंबित किया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म