• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कुशीनगर में सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Posted on: Thu, 24, Nov 2022 8:27 AM (IST)
कुशीनगर में सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

कुशीनगरः सेंट जेवियर्स स्कूल की तीसरी मंजिल से 11वीं की छात्रा गरिमा चतुर्वेदी ने छलांग लगा दी। हादसे में उसका सिर फट गया। जिसे देख स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। घटना बुधवार दोपहर की है। स्कूल कोआर्डिनेटर कुंदन सहाय ने बताया कि स्कूल में छमाही का पेपर चल रहा है।

भौतिक विज्ञान का पेपर था। गरिमा टाइम से पेपर देने पहुंची थी। बकायदा बैठकर पेपर दे रही थी। इसी बीच वह अचानक उठती है और कॉपी जमा करती है। यहां से सीधा छत पर जाती है और वहां से छलांग लगा देती है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज ‌भी सामने आया है। इसमें छात्रा सीढ़ियों से छत पर चढ़ते हुए दिखाई दे रही है। वहीं स्कूल के टीचरों का कहना है कि गरिमा पढ़ने में अच्छी है। वह टाइम से स्कूल आती है। उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया? इस बात से हम लोग हैरान हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।