• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पूर्व विधायक ने छोड़ी बसपा, सपा ने किया स्वागत

Posted on: Thu, 06, Feb 2020 10:28 AM (IST)
पूर्व विधायक ने छोड़ी बसपा, सपा ने किया स्वागत

मऊ, ब्यूरोः (सईदुज्ज़फर) समाजवादी पार्टी कार्यालय में बसपा छोड़कर सपा में आये पूर्व विधायक मधुबन उमेशचंद्र पांडे का निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक उमेशचंद पांडे का पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।

उनके दर्जनों समर्थकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास रखने वाले लोगों की आस्था दिन प्रतिदिन समाजवादी परिवार में बढ़ रही है। इस क्रम में बसपा से आये पूर्व विधायक के आने से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। स्वागत से अभिभूत पूर्व विधायक उमेशचंद पांडे ने कहा कि बसपा आज अपने नीतियों और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। इसके चलते वहाँ हमारा ही नहीं बहुत से पार्टी नेताओं का दम घुट रहा है। इनमें अधिकांश लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा श्री अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार