• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों का बेरहमी से कत्ल

Posted on: Sun, 05, Jan 2020 10:25 PM (IST)
प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों का बेरहमी से कत्ल

प्रयागराजः ताबड़तोड़ हत्याओं, महिलाओं संग अत्याचार, लूट और जमीनों पर कब्जों के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे चल रहा है। घटनाओं के ग्राफ बता रहे हैं कि व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। पूरा प्रदेश गुण्डों माफियाओ के हवाले हो गया है। जब तक वे चाहते हैं तब तक शांति व्यवस्था कायम रहती है और जब वे मन बना लेते हैं तो पूरा शहर हिलाकर रख देते हैं। ताजा मामला प्रयागराज का है।

यहां सोरांव क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों कस बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मरने वालों में एक महिला, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। रविवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर वारदात की पुलिस को जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विजयशंकर तिवारी (सोमदत्त तिवारी), उनकी पत्नी, बेटी, बेटा व एक अन्य युवक समेत पांच लोगों की हत्या की गई है। घर का मुख्य दरवाजा बंद है। हत्यारों ने पीछे वाले गेट से एंट्री ली थी।

इसके साथ ही घर में मौजूद भारी चीजों जैसे कि सिलबट्टे आदि से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या में इस्तेमाल सभी चीजें वारदात वाली जगह पर ही मिली हैं। आईजी, एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज रविवार को यूपी में 8 हत्यायें हुई हैं। दहशत के साये में जी रहे आम नाबरिकों की जुबान पर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह से उत्तर प्रदेश नही संभल पा रहा है। कानून व्यवस्था की डोर उनके हाथों से सरकती जा रही है। समझ में नही आता कि केन्द्र की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को प्रयोगशाला क्यों समझ रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट