• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शाही स्नान के साथ कुंभ महापर्व शुरू

Posted on: Tue, 15, Jan 2019 11:53 PM (IST)
शाही स्नान के साथ कुंभ महापर्व शुरू

प्रयागराज (सूर्य प्रकाश त्रिपाठी) आस्था और विश्वास का महापर्व कुंभ 2019 का आज से संगम तट पर प्रारम्भ हो गया है। मकर संक्रांति पर आज शाही स्नान के साथ ही पवित्र आयोजन का शुभारंभ हुआ है जो आगामी 4 मार्च तक चलेगा। शाही स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दौरान खास समय पर साधू स्नान करते हैं। शाही स्नान की परम्परा सदियों पुरानी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अखाड़ों को तीन भागों में बांटा गया हैं। सबसे पहले सन्यासी, फिर बैरागी और अंत में उदासीन अखाड़े में आने वाले सन्तो ने स्नान किया। कुंभ मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।