• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

दो नाबालिग लड़कों ने मासूम के साथ किया गंदा काम

Posted on: Thu, 05, Apr 2018 9:26 PM (IST)
दो नाबालिग लड़कों ने मासूम के साथ किया गंदा काम

दरभंगा ( राजेश कुमार साहु) जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के इंदिरानगर गांव में दो नाबालिग बच्चों ने मिलकर दो वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत देख परिजन अवाक रह गए। उसे नाजुक स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दिलीप पाठक ने गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

देर रात होने के बाद भी गांव के लोगों ने दुष्कर्मियों को गिरफ्तार करवाने में काफी सहयोग किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुष्कर्म करने वाले दोनों 15 वर्षीय नाबालिग बच्चे पीड़िता के पड़ोसी हैं। बच्ची को खेलाने के नाम पर घर से बाहर ले गए थे। पहले एक दुकान पर उसे बिस्किट खरीद कर दिया। इसके बाद उसे बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इधर, डीएसपी दिलनवाज अहमद ने डीएमसीएच पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। अस्पताल में बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार