• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

लुटेरा गिरोह के छः सदस्य दबोचे गये

Posted on: Sun, 01, Apr 2018 9:53 PM (IST)
लुटेरा गिरोह के छः सदस्य दबोचे गये

दरभंगाः (राजेश कुमार साहू) आम जनता की नाक में दम करने वाले लुटेरा गिरोह के कुछ सदस्यों को पुलिस ने दबाच लिया। बिहार के वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किये जाने की खबर है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के तिनपुलवा चौक के निकट शनिवार रात पुलिस गश्त पर थी, तभी पुलिस को देखते ही पिकअप वैन पर सवार दो अपराधियों ने फरार होने की कोशिश की। पुलिस द्वारा पीछा करने पर दोनों को दबोच लिया गया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर जिले के महुआ, सराय और विदुपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान लुटेरा गिरोह के अन्य चार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार