• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

तूल पकड़ रहा है होमागार्ड जवानों की पिटाई का मामला

Posted on: Fri, 23, Dec 2016 8:27 PM (IST)
तूल पकड़ रहा है होमागार्ड जवानों की पिटाई का मामला

बहराइच: जिले में अपने बंगले से चंदन के दो पेड़ काटे जाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा होमगार्डस के 5 जवानों की डंडे से कथित रूप से पिटाई किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। विरोध में जिले के सभी होमगार्डस जवान हड़ताल पर चले गए हैं और लड़ाई को प्रदेश स्तर तक ले जाने की चेतावनी दी गई है।

उधर, जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी के बंगले पर तैनात 5 होमगार्डस जवानों के खिलाफ चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी अभय को 19,20 दिसम्बर की रात को पता लगा कि उनके बंगले के परिसर में लगे चंदन के दो पेड़ काटकर उनकी लकड़ी चोरी कर ली गई है। उनके बंगले की सुरक्षा 21 होमगार्डस जवानों के हवाले हैं। आरोप है कि इस घटना से नाराज जिलाधिकारी ने उसी रात होमगार्डस के जिला कमाण्डेंट राजेन्द्र सिंह को बुलाकर उनके सामने ही बंगले में तैनात पांच जवानों की पहले दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पिटाई की और फिर उन्हें निलम्बित भी करा दिया।

वहीं जिलाधिकारी अभय ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि जवानों की पिटाई की बात सरासर झूठ है। इन जवानों पर चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोप हैं, और इनसे बचने के लिए वे झूठे आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के एक अधीनस्थ कर्मचारी की तहरीर पर सम्बन्धित पांचों होमगार्डस जवानों के खिलाफ चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। उधर, मण्डलीय होमगार्डस कमांडेंट के. एच. मिश्रा ने बताया कि हड़ताली जवानों को मनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर निलम्बित किए गए पांचों होमगार्डस जवानों को फिलहाल बहाल कर दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।