• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Sikkim

सीएम ने गिनाईं सिक्किम की उपलब्धियां

Posted on: Fri, 02, Dec 2016 10:16 PM (IST)
सीएम ने गिनाईं सिक्किम की उपलब्धियां

सिलीगुड़ी (जयंत जैन) ग्रामीण और सिक्किम के जिलों के शहरी स्थानीय निकायों के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन आज राजधानी में मनन भवन में आयोजित किया गया। पंचायती राज निदेशालय द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रबंधन एवं विकास विभाग, सिक्किम सरकार, के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम पवन चामलिंग थे। पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के सदस्यों की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने कहा पूर्ण समर्पण के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होने ईमानदारी के साथ काम करने के लिए पंचायतों और यूएलबी के सदस्यों से आग्रह किया। कहा सार्वजनिक भागीदारी के बिना कोई योजना सफल नही हो कसती। सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के सफलता के लिये अधिक से अधिक जनता की भागीदारी पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंचायतों को जैविक खेती के बारे में लोगों को शिक्षित करना जरूरी है। उन्होने कहा पंचायतों को और मजबूत बनाना होगा। उन्होने कहा कि पंचायतों के विकास के लिये उन्होने खुद को समर्पित किया है। साथ ही अधिक जोश और उत्साह के साथ काम करते हैं। उन्होने प्रदेश के लोगों से भी आग्रह किया कि वे विकास को ही प्राथमिकता दें। कहा यहां के नागरिकों को संरक्षण और सुरक्षा प्रदान करने के लिये सिक्किम राज्य की हमेशा प्राथमिकता रही है। और ऐसा आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। यह भी कहा कि सिक्किम राज्य अपने शासन के पिछले 23 वर्षों में काफी बदल गया है और सकारात्मक परिवर्तन, जहां सामाजिक सुरक्षा से ढांचागत विकास के लिए प्रतिबद्धता दिखायी देती है। जैविक राज्य के रूप में तथा औद्योगीकरण के क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने यह भी कहा है कि मनरेगा के संदर्भ में सिक्किम को मान्यता देने, ग्राम सभाओं, ग्रामीण क्षेत्रों और स्वच्छता और साफ-सफाई में प्रगति के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य कर सुशासन देने में सिक्किम मॉडल बन चुका है। मौके पर के.एन. राय, कैबिनेट मंत्रियों और संसदीय सचिवों, विधायकों, सिक्किम सरकार के मुख्य प्रशासक के साथ-साथ सिक्किम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के अध्यक्ष, सिक्किम के मुख्य सचिव भी मौजूद थे डायस पर।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल