• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गर्भवती महिला संग तांत्रिकों की करतूत

Posted on: Thu, 06, Oct 2016 2:36 PM (IST)
गर्भवती महिला संग तांत्रिकों की करतूत

आगरा: (विष्णु गुप्ता) जमाना डिजिटल हो रहा है। लेकिन इस डिजिटलाइजेशन के बीच भी कहीं न कहीं अंधविश्वास जिंदा है। भोले-भाले लोग इसका शिकार हो रहे हैं। कभी-कभी तो उनकी जान पर भी बन आती है। आगरा में ऐसा ही मामला सामने आया है। जिले के थाना अछनेरा में गर्भवती महिला पर आत्मा का साया बताकर तांत्रिकों ने उसके गले में कलावा का फंदा डाल दिया। फंदे को खींचा गया, तो महिला का दम घुटने लगा। ये देख परिजनों के होश उड गए और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना अछनेरा के गांव लालदास की रहने वाली सुमन (काल्पनिक नाम) काफी दिनों से बीमार चल रही है। परिजनों का कहना है कि कई चिकित्सकों से उसका इलाज कराया गया, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। उन्होंने बताया कि वो गर्भवती भी है, जिसके बाद उसकी बीमारी और भी बढ गई। कहीं भी राहत न मिलने पर परिवारीजनों ने किसी की सलाह पर महिला को किरावली के तीन तांत्रिकों को दिखाया। तांत्रिकों ने बताया कि महिला पर आत्माओं का साया है।

तांत्रिकों की बात मानकर परिवारीजन महिला का उपचार कराने के लिए राजी हो गए। पहले परिजनों से पूजा कराई गई। इसके बाद तांत्रिकों ने महिला के गले में कलावे का फंदा बनाकर डाल दिया गया। एक तांत्रिक पूजा में लगा था, जबकि दूसरे तांत्रिक ने महिला के गले में डाले गए फंदे को खींचना शुरू कर दिया। तांत्रिकों ने बताया कि इस तरह से महिला के शरीर में प्रवेश कर चुकी आत्माएं बाहर निकलेंगी।

तांत्रिक द्वारा जैसे ही फंदा खींचा गया, महिला का दम घुटने लगा। वो चीखने लगी। लेकिन तांत्रिक फंदे को और कसता ही जा रहा था। जिससे महिला बेहोश हो गई, उसकी जीभ बाहर निकल आई। ये देख परिजनों के होश उड गए। उन्होंने तांत्रिकों से महिला को बचाकर पास के ही एक चिकित्सक के ले गए। उधर सूचना पर थाना पलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों तांत्रिकों को दबोच लिया। पीडि़त परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट