• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

परिणीति ने किया खुलासा, सलमान संग नही कर रही सुल्तान

Posted on: Mon, 07, Dec 2015 3:08 PM (IST)
परिणीति ने किया खुलासा, सलमान संग नही कर रही सुल्तान

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म \'सुल्तान\' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। परिणीति ने रविवार को ट्वीट कर उन अटकलों पर विराम लगाया जिसके तहत परिणीति के सुल्तान फिल्म में मुख्य भूमिका में काम करने की बात कही जा रही थी। गौरतलब है कि सुल्तान फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जाफरी कर रहे हैं।

इससे पहले तक अटकलें थीं कि परिणीति फिल्म में सलमान के साथ मुख्य भूमिका के लिए ली गई हैं। परिणीति ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट किया, \'मैं \'सुल्तान\' नहीं कर रही हूं। कृपया सभी अटकलों और अफवाहों को विराम दें। जब सही वक्त होगा मैं अपनी अगली फिल्म की घोषणा करूंगी।\' परिणीति ने 2011 में फिल्म \'लेडिस वर्सेस रिकी बहल\' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पिछली रिलीज फिल्म \'किल दिल\' थी, जो नवंबर 2014 में प्रदर्शित हुई।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।