• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

योगी कैबिनेट में राम दरबार में लगाई हाजिरी, उल्लास देखने लायक था

Posted on: Sun, 11, Feb 2024 10:07 PM (IST)
योगी कैबिनेट में राम दरबार में लगाई हाजिरी, उल्लास देखने लायक था

अयोध्या, उ.प्र. (प्रभाकर चौरसिया) रविवार को योगी कैबिनेट में रामदरबार में हाजिरी लगाई। साथ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मौजूद थे। मुख्यमंत्री योगी अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ करीब 2 घंटे तक राम मंदिर में रहे। इनमें एनडीए के अलावा रालोद, बसपा और कांग्रेस विधायक भी शामिल रहे। कई मंत्रियों और विधायकों के परिवार वाले भी साथ रहे।

इस दौरान जगह-जगह पर फूल बरसाकर मंत्री-विधायकों का स्वागत किया गया। राम जन्मभूमि के गेट नंबर-11 से 10 बसों में आए विधायकों और मंत्रियों को एंट्री दी गई। इससे पहले सुबह 10 बसों से विधायक और मंत्री अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी रविवार सुबह पुणे में थे। वहां से वह सीधे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। रविवार होने के चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। इस वजह से विधायकों का हनुमानगढ़ी में दर्शन का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा विधायक अयोध्या जाना चाहते थे, लेकिन उनकी पार्टी की गाइडलाइन के चलते नहीं जा पा रहे हैं। रामलला के दर्शन करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे सभी सीएम योगी आदित्यनाथ मंत्रियों और विधायकों के साथ राम जन्मभूमि से रवाना हो गए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत न्योता बांटने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत रूधौली विधानसभा से रामप्रसाद चौधरी को मिलेगी ऐतिहासिक बढ़त- बसंत चौधरी श्री कृष्णा कंसल्टेंसी का उद्घाटन, एक ही स्थान पर मिलेंगी सभी बीमा सेवायें- बसन्त चौधरी बाल विवाह की शिकायतों पर होगी त्वरित कार्यवाही बसपा नेता पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार मिश्र ने त्याग पत्र दिया