• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सीएम ने देवरिश जनपद को दी 480 करोड़ के योजनाओं की सौगात

Posted on: Sun, 09, Apr 2023 9:07 AM (IST)
सीएम ने देवरिश जनपद को दी 480 करोड़ के योजनाओं की सौगात

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 08 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद में 480 करोड़ रुपये की 223 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास राजकीय इंटर कालेज देवरिया में किया तथा भलुअनी ब्लॉक के बहौर धनौती में नवनिर्मित स्व0 मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लागत 216.23 लाख का लोकार्पण वैदिक मंन्त्रोच्चार के साथ किया।

उन्होंने विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं जैसे-कृषि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी एवं छात्राओं में स्मार्ट फोन का भी वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। 03 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साईकिल वितरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषि मुनीयो एवं संतो की परम्परा से जुडे देवताओं के अरण्य के रुप में किसी काल खण्ड में जाने वाला यह देवरिया जनपद की धरा को, जिसे बाबा राघव दासजी ने और महर्षि देवराहा बाबा ने अपने तप और साधना से एक नई उचाईयों तक पहुॅचाया।

आज इस धरा को नमन करता हॅू। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया हमारे घर के आंगन जैसा है। पूर्व में भी बेहिचक देवरिया आने में कोई संकोच नही होता था। सब अपने लोग हैं। उस समय भी हम सभी के साथ थे। आज मोदी के नेतृत्व में विकास की योजनाये तेजी के साथ हर घर में पहुॅची है। सलेमपुर में पुल, देवरिया मेडिकल कालेज का निर्माण, गांव गांव में पीएचसी, सीएचसी बनाया जा रहा है। हर गांव में खेल का मैदान, हर ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जनपद स्तर पर एक स्टेडियम का निर्माण राज्य सरकार करायेगी। निजी खेल अकादमियों को बढावा देगें।

2 करोड युवाओं को उ0प्र0 प्रदेश में सक्षम बनाने के लिए टेबलेट व स्मार्टफोन देने का कार्य किया जा रहा है। 35 लाख करोड रुपये की निवेश की परियोजनायें उत्तर प्रदेश में आ रही है। अगले 2 से 3 वर्षो के अन्दर 01 करोड नौजवानों को नौकरी के अवसर सृजित होगा। तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने का कार्य किया जा रहा है। स्किल डेपलमेंट के लिए आईटीआई, पालिटेक्निक, इंजीनिरिंग, नर्सिंग कालेज आदि का लम्बा जाल बिछाया जा रहा है। इसके साथ साथ निवेश की प्रकिया को भी आगे बढाने का कार्य हो रहा है। कभी ये क्षेत्र मलेरिया के नाम से जाना जाता था। मलेरिया से मुक्ति मिली तो इन्फेलाइटिस ने अपना कहर डाला प्रारम्भ किया। देवरिया, महाराजगंज या कुशीनगर में इन्फेलाइटिस दूर दूर तक नही आ सकता है।

प्रदेश के मुखिया ने कहा कि हर गरीब को बिना भेदभाव के मकान मिल रहा है। गांव हो या शहर अब तक 54 लाख परिवार को एक एक आवास दे चुके है। 02 करोड 61 लाख लोगो को शौचालय दिया गया है। 01 करोड 55 लाख लोगो को फ्री में बिजली का कनेक्शन, 01 करोड 75 लाख लोगो को फ्री उज्जवला योजना के कनेक्शन दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि देवरिया में फ्लाइ ओवर बन रहा है। जाम की समस्या का समाधान हो रहा है। राज्य सरकार इसके लिए पैसा भी दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया जिले के बैतालपुर में चीनी काम्पलेक्श स्थापित करने के लिए वे प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि महात्मा बुद्ध के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय कुशीनगर में बनने जा रहा है। बजट की व्यवस्था की गयी है। पैसा बाधा नही बनेगा। जल जमाव से मुक्ति दी जा रही है। सेफ सिटी के रुप में विकसित किये जाने के लि कार्य किये जा रहे है। किसी भी प्रमाण पत्र के लिए आनलाईन व्यवस्था रहेगी। ग्राम पंचायतों में भी ग्राम सचिवालयों के निर्माण कर के यह सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज नया इतिहास स्थापित हो रहा है। कृषकों को लाभ मिल सके इसके कृषि तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए बजट प्रावधान किया गया है।

ग्राम्य विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा अच्छे शासन के साथ महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर खोले गये है। सदर सांसद डा रमापति त्रिपाठी ने कहा कि 480 करोड की परियोजनाओं दे रहे है और आगे भी देवरिया के विकास व उत्थान के लिए बाकी योजनाओं से भी आच्छादित करेगें। सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि आज देवरिया में विभिन्न विकास एवं उदघाटन के अवसर पर हमारे विकास की नई परिभाषा देने वाले को धन्यवाद देते हुए अभिनंदन करता हूॅ। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद, आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली, पानी, सडक में सुधार करते हुए कानून व्यवस्था स्थापित कर हुए माफियाओं पर शिकंजा कसा गया है।

पीएचसी बहोर धनौती का लोकार्पण

इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को जनपद में कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले भलुअनी ब्लाक बहोर धनौती गांव पहुंचकर 02 करोड 16 लाख की लागत से स्व. मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया। मुख्यमंत्री ने पूजन अर्चन के बाद प्राथमिक विद्यालय बहोर धनौती की कक्षा चार की छात्रा से फीता कटवाकर पीएचसी का शुभारम्भ कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य केन्द्र पर हेल्थ एटीएम सहित ओपीडी, डिलेवरी प्वाइंट, वार्ड, योग कक्ष, दवा वितरण काउंटर का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य से क्षेत्र के लोगों को जांच और इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया ।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।