नहर में गिरी कार, 4 की मौत
हनुमानगढ़, राजस्थानः जिले के टाउन थाना क्षेत्र में लखुवाली के पास देर रात मंगलवार देर रात एक लग्जरी कार के नहर में गिरने से चार लोगों के मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनकी बच्ची व एक अन्य महिला शामिल है। बुधवार दिन में करीब 1ः30 बजे शवों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में विनोद अरोरा, पत्नी रेनू, बेटी ईशा और एक महिला सुनीता भाटी की मौत हो गई।
जांच में सामने आया कि नहर में गाड़ी गिरते ही सुनीता भाटी ने अपने पति को फोन किया था। करीब 15 मिनट तक सुनीता का फोन चालू रहा। उसने फोन पर पति को बताया कि हमारी गाड़ी नहर में गिर गई है। इसके बाद चिल्लाने की आवाजें आने लगी। सभी मदद के लिए चिल्लाते रहे। विनोद अरोरा के फोन पर भी करीब 15 मिनट तक घंटियां जा रही थी। इसके बाद सब कुछ शांत हो गया। सभी के फोन बंद हो गए। मृतक सुनीता भाटी का पति संदीप भी संगरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ़ में लेक्चरर हैं। परिवार ने बताया कि सुनीता भाटी दोनों बेटों के साथ सीकर ही रहती थी। जो विनोद अरोरा की गाड़ी में उनके साथ आ रही थी। सुनीता अचानक पहुंचकर अपने पति संदीप को सरप्राइज देना चाहती थी।