सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल
सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल
दक्षिण दिनाजपुरः (लक्ष्मी शर्मा) जिला जोड़दीघि इलाके में आज शूबह एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, एक अन्य घायल हैं। साथ ही घटना में एक गाय भी घायल हूई है। चश्मदीदों के अनुसार कूसमूनडी से बुनियादपूर की तरफ एक बाइक बड़ी तेजी से जा रही थी कि जोड़दीघि इलाके में सड़क के किनारे एक पेड़ से बंधी एक गाय और पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर में बाइक चालक और बाइक सवार दोनों यूवक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही गाय की हालत बहुत नाजुक है। दोनों यूवको को रसीदपुर अस्पताल ले जाया गया जहाँ रबिउल इशलाम नामक एक यूवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।