• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बेटा स्कूल नही जायेगा तो बाप जेल जायेगा

Posted on: Mon, 30, Oct 2017 10:00 AM (IST)
बेटा स्कूल नही जायेगा तो बाप जेल जायेगा

गोंडाः योगी सरकार के मंत्री कब क्या बोल जायें कुछ कहा नहीं जा सकता है। सरकार के मंत्रियों की लम्बी और बेकाबू जुबान के कारण खूब किरकिरी हो रही है। ताजमहल को लेकर छिड़ी रार अभी कम नही हुई कि ओम प्रकाश राजभर ने नया विवाद खड़ा कर दिया। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दोहराया है कि अगर कोई व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेजेगा तो उसे जेल भेज दिया जाएगा। राजभर पूर्व में भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार राजभर ने कर्नलगंज तहसील के गौरा सिंहपुर में अपने दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जब तक बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक आपका विकास नहीं होगा। इसलिए आस-पड़ोस वालों को भी समझाइए कि वे अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें। यदि उनकी वजह से उनका बच्चा विद्यालय नहीं जाएगा, तो फिर उन्हें जेल जाना पड़ेगा। हम इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया