• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

स्मृति इरानी ने खोली अमेठी के विकास की पोल

Posted on: Fri, 19, Feb 2016 5:09 PM (IST)
स्मृति इरानी ने खोली अमेठी के विकास की पोल

अमेठीः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के बारे में स्मृति इरानी ने चैंकाने वाला खुलासा किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की रिपोर्ट में अमेठी को सबसे बदहाल बताया गया है। जबकि गोरखपुर और बलिया को अमेठी से बेहतर माला गया है। अगर बात अमेठी की की जाए तो यहां से अबतक लगातार 11 बार एक ही परिवार के विभिन्न लोगों ने संसद में प्रतिनिधित्व किया है फिर भी इसकी हालत जस की तस बनी हुई है।

अमेठी से इंदिरा और सोनिया गांधी सांसद रही हैं। वहीं गोरखपुर से लंबे समय तक महंत अवेद्यनाथ और अब उनके उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ सांसद हैं। बलिया पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का लंबे समय तक संसदीय क्षेत्र रहा है। एनआईओएस ने अपने विस्तार के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की शैक्षिक और सामाजिक स्थिति का अध्ययन किया था। बलिया, देवरिया, अमेठी, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर और रायबरेली समेत आठ जिलों का सर्वेक्षण कराया गया। सर्वे में ज्यादा बदहाल देवरिया, अमेठी और अंबेडकरनगर को बताया गया है। इनमें अमेठी को आर्थिक पैमाने पर सबसे पिछड़ा बताया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट