• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

एटा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, 4 की मौत, 5 घायल

Posted on: Thu, 18, Apr 2024 9:36 AM (IST)
एटा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, 4 की मौत, 5 घायल

यूपी डेस्कः एटा में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार के डिवाइडर से टकराने से 2 मासूमों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। परिवार दिल्ली से मैनपुरी शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसा पिलुआ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 91 के सुन्ना नहर पुल पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड तेज थी, तभी ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे हादसा हो गया।

हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले थे। इनकी पहचान सथिनी दलितपुर के कुलदीप (21), नित्या (1) और आराध्या (6) और व्यूति कलां के गुलशन (23) के रूप में हुई है। आराध्या और नित्या कुलदीप की भतीजी थीं। जबकि गुलशन कार का ड्राइवर था। दोनों बच्चियों के पिता रवि, उनकी मां रंजना और भाई आदित्य और विष्णु, सतेंद्र भी घायल हो गए। थाना अध्यक्ष पिलुआ डीके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से हादसे की सूचना मिली। इसके बाद थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। फिर ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को निकाला गया। इसके बाद सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। यहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।