• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में मंदबुद्धि युवती संग दुष्कर्म करने वाला आरोपी धराया

Posted on: Wed, 21, Feb 2024 7:56 PM (IST)
अयोध्या में मंदबुद्धि युवती संग दुष्कर्म करने वाला आरोपी धराया

अयोध्या, उ.प्र.। मिल्कीपुर में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के अछोरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के एक गांव में तेरहवीं भोज का आयोजन था। मंदबुद्धि युवती कार्यक्रम में भोजन करने जा रही थी तभी रास्ते में गांव का ही एक युवक उसे पहले पैसे का लालच देते हुए बाग में खींच ले गया। जहां उसने मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी के बाद पीड़ित युवती का पिता थाने पहुंचा और दुष्कर्म के आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी कहीं जाने के लिए अछोरा मोड़ पर खड़ा है। जानकारी होते ही उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय हम रही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात भी कबूल की है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया