• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

हल्द्वानी में दंगाइयों को गोली मारने का आदेश, अतिक्रमण हटाने के बाद बवाल, 4 की मौत, 300 घायल

Posted on: Fri, 09, Feb 2024 10:22 AM (IST)
हल्द्वानी में दंगाइयों को गोली मारने का आदेश, अतिक्रमण हटाने के बाद बवाल, 4 की मौत, 300 घायल

उत्तराखंड डेस्कः हल्द्वानी में माहौल तनावपूर्ण है। चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात है। दंगाइयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। डीएम वंदना सिंह ने उन्हे देखते ही गोली मारने के आदेश दिये हैं। नगर निगम ने शहर में बने एक अवैध मदरसे को गुरुवार 8 फरवरी को बुलडोजर से गिरा दिया। यहां नमाज पढ़ने के लिए भी एक बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाई जा रही थी, उसे भी गिरा दिया गया। इससे गुस्साए लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया।

उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर पथराव किया। कई गाड़ियों, ट्रांसफार्मर को फूंक दिया। इससे इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई, नगर निगम व पुलिस के 300 कर्मचारी घायल हैं। डीएम वंदना सिंह ने वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा दिया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। 9 फरवरी को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से पैरामिलिट्री की 4 और पीएसी की 2 कंपनियां तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- अतिक्रमण कोर्ट के आदेश पर हटाया गया है।

जिन लोगों ने हमला और आगजनी की है उनकी पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अतिक्रमण की कार्रवाई हुई। अतिक्रमण हटाने के लिए जिलास्तर पर टास्कफोर्स गठित की गई हैं। सरकारी संपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। बवालियों ने मदरसा ढहाने वाले बुलडोजर में भी तोड़फोड़ की। पथराव में एसडीएम, पुलिस-निगमकर्मी, पत्रकार चोटिल हुए। पुलिस ने हवाई फायरिंग की और आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को खदेड़ा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: सड़क हादसे में श्रीवास्तव परिवार के दो लोगों की मौत DELHI - New Delhi: याचिका खारिज, नही होगा 100 प्रतिशत वीवीपैट की पर्चियों का मिलान