• Subscribe Us

logo
22 मई 2024
22 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नई पीढ़ी को गांधी, शास्त्री के बारे में जानना जरूरी- डीएम सिद्धार्थनगर

Posted on: Sun, 02, Oct 2022 1:28 PM (IST)
नई पीढ़ी को गांधी, शास्त्री के बारे में जानना जरूरी- डीएम सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज प्रातः 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया। अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, अपर उप जिलाधिकारी सन्त कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका वर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मेघवरण़ व अन्य कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्र, छात्राओ ने गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम, वैष्णव भजन का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी लोग भारत देश के महान विभूतियों का जन्म दिन मना रहे हैं। महात्मा गांधी ने हमारे देश को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर आजाद कराया था।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को गांधी जी के बताये हुए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करना चाहिए। हमारी आने वाली पीढ़ी को गांधी जी के विचारो के बारे में बताना चिहए। कहा कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संचालन गिरीश चन्द्र मिश्र ने किया। जिलाधिकारी ने रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के बच्चो को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।